



काठगोदाम पुलिस ने जागरूकता के साथ PG सहित 04 मकान मालिकों का किया चालान
काठगोदाम। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए नैनीताल पुलिस का सत्यापन अभियान जारी है। जिसके तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस ने 4 मकान मालिकों के चालान किये हैं।
जिले के एसएसपी पंकज भट्ट द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जनपद नैनीताल स्तर पर सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा काठगोदाम क्षेत्र के पॉलीशीट में किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकाधिक लोगों को पुलिस सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया गया एवं अपने निवास स्थलों में बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 3 मकान स्वामियों के विरुद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 10000- 10000 रुपए के कोर्ट चालान किए गए। इसके अतिरिक्त शिव मंदिर निकट BOYS PG स्वामी हरीश सिंह द्वारा बिना सत्यापन अपने यहाँ विभिन्न प्रांतों से बृजलाल अस्पताल एवं आस पास काम करने आए लोगों को PG में रखने पर उक्त के विरुद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 10000 रुपए कोर्ट चालान किया गया। सभी से अपील की गई कि कोई भी बिना सत्यापन के अपने यहां किराएदार न रखा जाए। सत्यापन हेतु उत्तराखंड पुलिस ऐप के माध्यम से भी सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही बृजलाल अस्पताल से पालीशीट वाली संकरी सड़कों पर अपनी वाहन खड़ी कर पार्क करने वाले 10 वाहन स्वामियों के विरुद्ध भी आई रेड ऐप के माध्यम से चालान किए गए।
पुलिस टीम में उ0नि0 लता खत्री (काठगोदाम), अपर उ0नि0 अरबिन्द सिंह, का0 कारज सिंह, का0 योगेश कुमार, का0 प्रमोद कुमार, का0 सन्तोष बिष्ट, का0 दया किशोर, का0 राजन गिरी, का0 बसन्त कुमार, का0 अरबिन्द कार्की, का0 भुवन चन्द्र, का0 अनिल कुमार, का0 सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।


**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.