नवीन टम्टा उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन अंडर 23 क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच बने

नवीन टम्टा उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन अंडर 23 क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच बने

टम्टा 16 सालो से रुद्रपुर में क्रिकेट एकेडमी चला रहे है

क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर

रुद्रपुर शहर में पिछले 16 वर्षों से क्रिकेट एकेडमी चला रहे क्रिकेट कोच नवीन टम्टा को उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने अंडर 23 क्रिकेट टीम का फील्डिंग कोच नियुक्त किया है उनकी नियुक्ति से क्रिकेट प्रेमियों में ख़ुशी की लहर है

क्रिकेट कोच नवीन टम्टा रुद्रा लायन क्रिकेट एकेडमी के संस्थापक है जो पिछले 16 साल से क्रिकेट खिलाड़ियों को क्रिकेट के गुर सिखातें है उनकी एकेडमी से कई क्रिकेट खिलाड़ी उत्तराखंड क्रिकेट टीम में चयनित हुए है इनकी एकेडमी में पांच साल बच्चों से लेकर 25 साल के युवाओं को क्रिकेट के गुर सिखाए जाते है

फील्डिंग कोच नियुक्त होने के बाद वसुंधरा दीप से खास बातचीत में नवीन टम्टा का कहना हैं की क्रिकेट उनकी रग रग में बसा हुआ है और वो उत्तराखंड में क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए काम करते रहेंगे उन्होंने उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन का नियुक्ति करने के लिये धन्यवाद व्यक्त किया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement