पढ़िए .. पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,महिलाओ से मिली 15 लाख रुपये की अफीम गिरफ्तार कर भेजा जेल ,इस प्रकार हुआ खुलासा

रुद्रपुर एसएसपी डॉ मंजुनाथ टिसी के निर्देश पर जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस ने दो महिलाओं को अफीम की तस्करी में गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम कीमत 15 लाख बताई जा रही है। इसका खुलासा एसएसपी ने पुलिस कार्यालय में किया। उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष पुलभट्टा कमलेश भट्ट और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने संयुक्त रूप से नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही। उन्होंने बताया कि टीम पुलभट्टा गेट के पास चौकिंग कर रही। पुलिस की चैकिंग देख दो महिलाएं बरेली की ओर से आ रही रोडवेज से उतर गई। पुलिस को दोनों पर संदेह हुआ और दोनों को हिरासत में ले लिया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस को तलाशी लेने पर अफीम बरामद हुई। पूछताछ में दोनों महिलाओं ने अपना नाम आरती निवासी लातेहार झारखण्ड तथा आरती देवी निवासी गया बिहार बताया। अफीम उनके पास मिले लेडिज पर्स के अन्दर बरामद हुई। एसएसपी के मुताबिक पूछताछ में दोनों महिलाओं ने बताया कि वह लालकुआ गोला नदी में रेता बजरी का काम करती। इसी दौरान ट्राजिट कैंप डा. प्रताप यादव नाम के व्यक्ति से जान पहचान हुई। वह उसी के लिए झारखण्ड से 8-10 वर्षों से ला रही हैं। एसएसपी ने बताया कि नशे के सौदागरों के खिलाफ जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। बताया कि बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 के करीब है। पुलिस दोनों महिलाओं को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही। एसएसपी बोले अफीम की तस्करी करने वाले जल्दी होंगे पुलिस के शिकंजे में

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement