



बाजपुर। ग्राम बेरिया दौलत स्थित बुक्सा परिषद सभागार में नेहरू युवा केंद्र उधम सिंह नगर के तत्वाधान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अथिति पूर्व ब्लॉक प्रमुख किशोरी देवी ने किया और संचालन नेहरू युवा स्वयं सेवक मधु ने किया। कार्यक्रम में स्वाथ्य, शिक्षा, और सुरक्षा विषय पर विस्तार से चर्चा हुई!इस मोके पर किशोरी देवी ने कहा कि हमें स्वाथ्य, शिक्षा और सुरक्षा को लेकर जागरूक रहना होगा और सम्बंधित बिभागों से जानकारी लेनी होगी। स्वास्थ्य विभाग से ए.एन,एम रीता छाबड़ा ने स्वाथ्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी समाज सेवी जीत सिंह शिक्षा पर जोर दिया। नेहरू युवा स्वयंसेवक मधु ने मुख्य अतिथि का शॉल ओढाकर सम्मानित किया।इस मोके पर राजवती जीत सिंह रीता छाबड़ा, आशा सीमा कौर, सुरेंद्र कौर, ममता, ज्योति, कविता, अंजलि, संजना राधिका आरती शांति देवी आदि थी।