आम के बागों के लिए नई गाइडलाइन

आम के बागों के लिए नई गाइडलाइन

समस्तीपुर में आम के बागों में बेहतर उत्पादन और गुणवत्तापूर्ण फल के लिए उद्यान विभाग ने कैनोपी प्रबंधन को लेकर गाइडलाइन जारी की है। विभाग के अनुसार पेड़ की शाखाओं, पत्तियों और नई वृद्धि को वैज्ञानिक तरीके से व्यवस्थित करने से सूर्य का प्रकाश और हवा का बेहतर संचार होता है। इससे फलों के आकार, रंग और गुणवत्ता में सुधार के साथ कीट एवं रोग नियंत्रण भी आसान होता है।

जिला उद्यान पदाधिकारी तारिक असलम ने बताया कि घने और पुराने आम के पेड़ों में शाखाओं के आपस में टकराने से अंदरूनी हिस्सा छायादार और नम बना रहता है, जिससे रोगों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में सूखी, मृत, रोगग्रस्त और कीटग्रस्त शाखाओं के साथ अंदर की ओर बढ़ने वाली तथा आपस में रगड़ खाने वाली शाखाओं को हटाना जरूरी है। अनावश्यक सीधी बढ़वार और

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement