-->

भाजपा सरदार पटेल मंडल की नई टीम घोषित, मनोज कर बने मंडल उपाध्यक्ष

खबरे शेयर करे -

भाजपा सरदार पटेल मंडल की नई टीम घोषित, मनोज कर बने मंडल उपाध्यक्ष

 

**रुद्रपुर।** भारतीय जनता पार्टी सरदार पटेल मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता जिला अध्यक्ष विपिन गहलोत (बिट्टू) चौहान की एवं नगर अध्य्क्ष युवा मोर्चा आदेश भारद्वाज की संस्तुति पर मंडल पदाधिकारियों की सूची जारी की गई।

 

जारी सूची के अनुसार मनोज कर को मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा शक्ति सिंह और सचिन पाठक को भी मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं आकाश गुप्ता को मंडल महामंत्री, आकाश रस्तोगी को मंडल मंत्री तथा अन्य कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।

 

मनोज कर की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है। नई टीम से मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की संभावना है।

 


खबरे शेयर करे -