मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर खून से लिखा खत

*मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर खून से लिखा खत*

 

काशीपुर: आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है पूरे प्रदेश में उनका जन्मदिन बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है लेकिन दूसरी तरफ विधानसभा क्षेत्र काशीपुर लक्ष्मीपुर पट्टी मैं अगस्त माह में अतिवृष्टि के कारण आई ढेला आपदा की वजह से दर्जनों परिवार बेघर होकर सड़क पर आ गए हैं जिसकी सुनवाई उत्तराखंड सरकार द्वारा नहीं की जा रही है इसी संदर्भ में आज नगर निगम काशीपुर के पूर्व पार्षद अब्दुल कादिर ने अपने खून से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए मधुबन नगर रहमत नगर में आरसीसी की पक्की पिचिंग व सुरक्षा दीवार बनाने के लिए मांग पत्र भेजा है पूर्व पार्षद अब्दुल कादिर द्वारा खून से लिखे इस पत्र में कहा गया है कि जल्द से जल्द मधुबन नगर रहमतनगर को बचाने के लिए सुरक्षा दीवार बना बनाई जाए एवं जिन लोगों के मकान ढेला नदी में गिर गए हैं जल्द से जल्द उनको उचित मुआवजा दिया जाए अब्दुल कादिर ने यह भी बताया कि काशीपुर प्रशासन स्तर पर तो हर संभव मदद मिल रही है परंतु बड़े अधिकारियों एवं शासन स्तर पर किसी भी प्रकार की कोई बड़ी मदद का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है डेढ़ माह होने जा रहा है परंतु अभी तक सरकार का कोई भी प्रतिनिधि यहां के लोगों की सुध लेने नहीं आया है अब्दुल कादिर ने कहा कि यदि जल्द सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जनता को लेकर आंदोलन किया जाएगा !

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement