गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी के डायरेक्टर पद पर निर्मल सिंह हंसपाल विजय घोषित

किच्छा। गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी के हुए चुनाव में किच्छा तहसील से निर्मल सिंह हसपाल को डायरेक्टर पद पर विजय घोषित किया गया। विजय घोषित होने पर उपस्थित किच्छा निवासियों ने सरोपा पहनाकर मालाएं पहनाकर स्वागत किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए निर्मल सिंह ने कहा कि आप लोगों ने जिस आशा के साथ मुझे नानकमत्ता प्रबंधक कमेटी में सेवा करने भेजा है, आपकी आशाओं पर पूरा उतरने का भरपूर प्रयास करूंगा और किच्छा तहसील के समस्त गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटीओं का धन्यवाद भी किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement