



सितारगंज। नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे मुकेश सिंह राणा ने अपने चुनाव कार्यालय का विधिवत रूप से उद्घाटन किया। राज्य आंदोलनकारी दर्शन सिंह कामरेड ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। भाजपा छोड़ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश राणा ने कहा कि वह लगातार लोगों के बीच में जा रहे हैं क्षेत्र की जनता इस बार चुनाव में उनकी जीत दर्ज करा कर अपना विधायक चुनेगी। कहा कि क्षेत्र की समस्याओं से वह बखूबी अवगत है वह हर वर्ग के लोगों की समस्याएं को बेहतर जानते है। अगर क्षेत्र की जनता उन्हें चुनाव जिता कर विधानसभा भेजती है तो वह पूर्ण रूप से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों से आम जनता परेशान हो चुकी है देश व प्रदेश में महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है। आम जनमानस भाजपा और कांग्रेस की सरकारों से त्रस्त हो चुका है। क्षेत्रीय विधायक की कार्यशैली से विधानसभा की जनता परेशान हो चुकी है उन्होंने अपने कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में विकास नहीं विनाश का कार्य किया है। उन्होंने कहां की निश्चित तौर पर क्षेत्रीय जनता उन्हें अपना उनके पक्ष में मतदान करकर विजयी बनाएगी। इस मौके पर उनके सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे।