चोरी की योजना बनाते दो युवकों को पुलिस ने एक-एक नाजायज चाकू के साथ किया गिरफ्तार

चोरी की योजना बनाते दो युवकों को पुलिस ने एक-एक नाजायज चाकू के साथ किया गिरफ्तार

 

 

काशीपुर। मानपुर रोड पर नौगजा मजार को जाने वाले रास्ते में झाड़ियों के बीच चोरी की योजना बनाते दो युवकों को पुलिस ने एक-एक नाजायज चाकू समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस को जानकारी मिली कि चौकी क्षेत्रान्तर्गत मानपुर रोड पर नौगजा मजार को जाने वाले रास्ते में झाड़ियों के बीच बैठकर दो युवक चोरी की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास एक-एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान विजय नगर नई बस्ती निवासी शेर मौहम्मद उर्फ शेरा पुत्र सरताज तथा मौहल्ला मनिहारान ठाकुरद्वारा निवासी अजीम अली पुत्र नफीस अहमद के रूप में करायी। दोनों के खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट व 401 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी टीम में एसएसआई प्रदीप मिश्रा, कटोराताल पुलिस चैकी प्रभारी नवीन बुधानी, एसआई देवेन्द्र सावंत, कांस्टेबल प्रेम कनवाल, गिरीश मठपाल व सुरेन्द्र सिंह शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement