काशीपुर तहसील दिवस में मात्र दो फरियादी ही अपनी फरियाद लेकर पहुंचे

काशीपुर तहसील दिवस में मात्र दो फरियादी ही अपनी फरियाद लेकर पहुंचे

काशीपुर। यहां तहसील परिसर में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले तहसील दिवस में आज फरियादियों का टोटा नजर आया। मात्र दो फरियादी ही अपनी फरियाद लेकर पहुंचे।‌ इस दौरान चर्चा रही कि काशीपुर में समस्याएं खत्म हो गईं या फिर समस्याओं का समाधान न होते देख आमजन ने तहसील दिवस से किनारा कर लिया है। बहरहाल, ये सभी जानते हैं कि इस तरह के आयोजन ज्यादा दिन नहीं चलते। जनता फरियाद लेकर पहुंचती है, लेकिन सुनवाई न होने से उसका मोह ऐसे आयोजन से भंग हो जाता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement