अदालत से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

अदालत से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

काशीपुर। अदालत से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी उधमसिंहनगर के आदेश से चलाये जा रहे अभियान आपरेशन क्रेकडाउन, एनबीडब्ल्यू की गिरफतारी के अनुपालन में सोमवार को न्यायालय के अनुपालन में अभियान के तहत दो वारंटियों धारा 323/504 के वारंटी मकबूल पुत्र बाबू तथा समीर आलम पुत्र मकबूल निवासीगण ग्राम फतेहपुर विश्नोई थाना छजलेट जिला मुरादाबाद को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा, उप निरीक्षक चित्रगुप्त, अपर उप निरीक्षक प्रकाश बोरा, कांस्टेबल प्रेम सिंह थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement