महापुरुष चंद्र देव महाराज के जन्म दिवस पर लोगों ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

रुद्रपुर। चन्द्रा व भुर्जी समाज के अग्रज महापुरुष चंद्र देव महाराज के जन्म दिवस पर सैकड़ों नागरिकों ने उनकी किच्छा रोड पर स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में आज समाज के गणमान्य नागरिकों ने महाराज चंद्र देव जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा मूर्ति स्थल पर किए गए। निर्माण कार्यों को आज जनता को समर्पित किया।
इस दौरान समाजसेवी संजय ठुकराल, नरेश चंद्रा, रामप्रसाद चंद्रा, सोमपाल चंद्रा, सत्यपाल चंद्रा, धर्मपाल चंद्रा, गेदनलाल चंद्रा, होरीलाल चंद्रा, रतन चंद्रा, अमरपाल चंद्रा, राजेश चंद्रा, चंद्रभान चंद्रा, पूरनलाल चंद्रा, भूरा चंद्रा, जितेंद्र चंद्रा, रोशनलाल चंद्रा, मुकेश चंद्रा, कल्याण सिंह, जुगल बल्लभ गोस्वामी, रामस्वरूप चंद्रा, राकेश चंद्रा, रितेश चंद्रा, गगन ग्रोवर, अंकित बठला,बंटी कोली आदि लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement