अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सितारगंज विधानसभा के सूर्य नगर गांव में योग शिविर का आयोजन किया गया।

खबरे शेयर करे -

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सितारगंज विधानसभा के सूर्य नगर गांव में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे रुद्रपुर नगर निगम के निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह को गांव वालों ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया
आयोजित योग शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास कर शरीर को स्वस्थ रखने का संकल्प लिया। शिविर में योग प्रशिक्षक दीपक देव ने योग आसनों के बारे में जानकारी दी और अभ्यास कराया। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि योग जीवन को नई दिशा प्रदान करने का काम करता है। हर व्यक्ति को दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। योग न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखने की पद्धति है बल्कि यह मन को भी शांत और प्रसन्न रखने का काम करता है। योग एक स्वस्थ जीवन पदति के लिए भारतीय ऋषि मुनियों की अमूल्य देन है। योग से मन, मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ रहते हैं। योग हमारी सोच, हमारे विचार और क्रिया में सकारात्मक बदलाव लाता है। इससे एक सकारात्मक ऊर्जा व स्वस्थ जीवन जीने की शत्ति मिलती है। निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज पूरी दुनिया में योग जन जन का हिस्सा बन चुका है। योग के माध्यम से आज भारत विश्वगुरू बनने की दिशा में अग्रसर है। इस अवसर पर वरिष्ठ योग प्रशिक्षक दीपक देव, ग्राम प्रधान पति निधि अजय साहनी, खिम सिंह मेहता, आयुषी कोरंगा, दुग्ध संघ निर्देशक इंदर मेहता, प्रधानाध्यापक भगत सिंह मेहता, राजेंद्र सिंह रौतेला, एडवोकेट अनिल यादव,रोहित तिवारी, कमला कोरंगा, दीपा दानू, भागीरथी देवी, दीपा देव, मोहन सिंह, महेंद्र सिंह कोरंगा, चंद्र सिंह मेहता, नेहरू युवा केंद्र वालंटियर अर्जुन यादव, सी एच ओ मोनिका यादव एवं वरिष्ठ नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन खिम सिंह मेहता ने किया।


खबरे शेयर करे -