निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से पंचायत सहायक की मौत

निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से पंचायत सहायक की मौत

गोण्डा। जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिशनपुर में शुक्रवार की सुबह एक निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से एक युवती की मौत हो गयी। बताया जाता है कि युवती पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिशुनपुर के रहने वाले भोला सिंह अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। शुक्रवार की सुबह इस निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। छज्जा गिरने से भोला सिंह की बेटी ललिता सिंह उम्र करीब 23 वर्ष इसके मलबे में दब गई और गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गयी। बताया जाता है कि मृतका युवती पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement