जिलाधिकारी व SP उत्तरकाशी द्वारा किया गया गंगोत्री धाम यात्रा का स्थलीय निरीक्षण

तीर्थ पुरोहितों व मन्दिर समिति के साथ बैठक कर यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की

वसुन्धरा दीप डेस्क, उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा-2023 प्रारम्भ होने में महज 15-20 दिन का समय शेष है। जनपद उत्तरकाशी देवभूमि में चारधाम यात्रा के लिये विख्यात है। यहाँ पर चारधाम यात्रा का प्रथम पड़ाव मां यमुना जी का पवित्र धाम यमुनोत्री एवं गंगा जी की उद्गम स्थली गंगोत्री धाम स्थित है। हर साल लाखों की तादाद में श्रृदालु दोनों धामों की यात्रा हेतु यहाँ पहुँचते हैं। चारधाम यात्रा-2023 के सुगम व सुचारु संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस-प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं। कल 04.04.2023 को स्वयं जिलाधिकारी उत्तरकाशी अभिषेक रुहेला एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा उत्तरकाशी मुख्यालय से लेकर गंगोत्री तक गंगोत्री धाम यात्रा रुट पर जुटाई गयी आधारभूत सुविधाओं (शौचालय, पानी, मेडिकल, एटीएम, विश्राम गृह, धाम पर चेंजिग रुम आदि) व निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। यात्रा रुट पर मुख्य पड़ावों व दुर्घटना सम्भावित/संवेदनशील स्थानों का जायजा लेकर सम्बन्धित विभागों को वहां पर व्यवस्थायें समय से दुरस्थ करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान डी0एम0 एवं एस0पी0 सर द्वारा रुट व धाम पर पडने वाले पर्यटन पुलिस चौकियों, ड्यूटी प्वाइंट, यात्री पंजीकरण केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्रों आदि का भौतिक निरीक्षण कर वहां पर कर्मचारियों की रहने-खाने की प्रोपर व्यवस्था हेतु सम्बन्धित को यथाआवश्यक निर्देश दिये गये। गंगोत्री मे धाम के तीर्थ पुरोहितों व मन्दिर समिति के साथ बैठक कर यात्रा की तैयारियों समीक्षा कर यात्रा के बेहतर संचालन हेतु चर्चा-परिचर्चा की गयी।

जिलाधिकारी व SP उत्तरकाशी द्वारा किया गया गंगोत्री धाम यात्रा का स्थलीय निरीक्षणइस दौरान पुलिस उपाधीक्षक यातायात प्रशान्त कुमार, बीआरओ, लोक निर्माण विभाग, जलसंस्थान, नगरपालिका व यात्रा से जुडे अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement