विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिशन नारी शक्ति एवं बाल जन विकास एसोसिएशन द्वारा किया गया पौधा वितरण कार्यक्रम

*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिशन नारी शक्ति एवं बाल जन विकास एसोसिएशन द्वारा किया गया पौधा वितरण कार्यक्रम*

 

 

काशीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर *मिशन* नारी शक्ति एवं बाल जन विकास एसोसिएशन (रजि.), द्वारा पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें तमाम लोगों ने बढ़चढक़र भागीदारी निभाकर पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया। लक्ष्मीपुर पट्टी क्षेत्र में खालिक कालौनी स्थित किडजी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित उत्तराखंड रत्न से सम्मानित समाजसेवी उस्मान खान, कांग्रेस नेत्री एवं समाजसेविका डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय, वरिष्ठ कांग्रेसी अरुण चौहान व शफीक अहमद अंसारी ने स्कूल प्रांगण में पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि गण ने पर्यावरण दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनों से आहवान किया कि वे अपने घरों के साथ ही तमाम उचित स्थानों पर पौधारोपण करें। साथ ही ध्यान रखें कि सिर्फ पेड़ -पौधे लगाना ही हमारा मकसद नहीं, बल्कि उनकी देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। मुख्य अतिथि गण द्वारा उपस्थित जन को पौधे वितरित किये गये। संस्था की अध्यक्षा श्रीमती गीता चन्द्रा ने बताया कि संस्था का लक्ष्य दो हजार पौधे वितरित करने का है। आज पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि संस्था की टीम घर-घर जाकर पौधे बांटेगी और आमजन को सुरक्षित पर्यावरण के प्रति जागरूक करेगी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए किडजी स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती नेहा नेगी ने कहा कि हमें पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सदैव कृतसंकल्पित रहना होगा। बेहतर होगा कि हम अधिकाधिक पौधारोपण करने के साथ ही अन्य को भी इस हेतु प्रेरित करें। कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा दीपक नेगी, रीनू, पूजा, मुख्त्यार खान, बॉबी, आदि तमाम महिला-पूरुष उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement