रुद्रपुर छात्र संघ चुनाव : सचिव प्रत्याशी मयंक माटा का पर्चा खारिज, रोहित भट्ट निर्विरोध सचिव प्रत्याशी घोषित

रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से सचिव पद पर चुनाव लड़ रहे मयंक माटा का पर्चा खारिज हो गया है। बता दें मयंक माटा पर दस्तावेजों में बात छिपाने का आरोप लगा था, जिसके चलते उनका पर्चा खारिज हुआ है। वहीं ABVP से सचिव प्रत्याशी रोहित ने भी धरना देकर उनका नामांकन रद्द करने की मांग की थी। जिसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने उनका पर्चा खारिज कर दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement