चुनाव को लेकर पुलिस सक्रिय, करीब 2 लाख की कीमत के 418 कम्बल बरामद

गदरपुर। चुनाव के दौरान पुलिस सक्रिय हो गई है और प्रलोभन देने वालों पर निरंतर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में पुलिस ने गदरपुर विधानसभा से करीब 2 लाख रुपये की कीमत के कम्बल बरामद किये हैं। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह के निर्देशन पर चलाए जा रहे चैकिंग अभियान में पुलिस ने ट्रैवलर बस से कुल 418 कम्बल कलौनी नम्बर 02 गूलरभोज से बरामद किए हैं। इन बरामदा कंबल को ले जाने व बांटने के संबंध में पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये। न ही कोई परमिशन व दस्तावेज मौके पर दिखा पाए। जिस आधार पर थाना गदरपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कायवाही करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र साह, चौकी प्रभारी गूलरभोज सुनील सुतेडी, चौकी प्रभारी महतोष रमेश बेलवाल, एसएसटी मजिस्ट्रेट शिव शंकर पांडे, दीपक जोशी, हरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement