Haldwani: बार के बेसमेंट में पुलिस और एसओजी की टीम ने मारा छापा, 27 पेटी शराब बरामद; तस्कर गिरफ्तार

Haldwani: बार के बेसमेंट में पुलिस और एसओजी की टीम ने मारा छापा, 27 पेटी शराब बरामद; तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और एसओजी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 27 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार किया है। भोटियापड़ाव चौकी क्षेत्र में बरसाती नहर वर्कशॉप लाइन के पास नैनीताल बार के बेसमेंट में पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान अलग-अलग ब्रांड की कुल 276 बोतलें और 68 हाफ अवैध अंग्रेजी शराब अवैध रूप से रखी मिली।
पुलिस ने कृष्णापुर निवासी पंकज जोशी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।लोगों की सूचना पर पकड़ी अवैध शराब
काठगोदाम थाना क्षेत्र के बागजाला में पुलिस शनिवार देर शाम गश्त कर रही थी। तब कुछ लोगों ने सूचना दी कि एक लड़का शराब बेच रहा है। पुलिस ने पहुंचकर देखा तो रामलाल कॉलोनी निवासी मनीष आर्य के पास शराब की कुछ पेटिंया थीं। मौके से पुलिस ने 231 पव्वे देसी शराब और 66 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement