न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

काशीपुर। आबकारी अधिनियम में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में ऑपरेशन प्रहार तथा ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कुंडा के नेतृत्व में थाना कुंडा पुलिस द्वारा न्यायालय जसपुर द्वारा धारा 60 आबकारी अधिनियम में गैर जमानती वारंट के आधार पर हरपाल सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी दुर्गापुर थाना कुंडा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक होशियार सिंह व कांस्टेबल जोगिंदर सिंह थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement