पुलिस ने बाइक पर कच्ची शराब का परिवहन करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

पुलिस ने बाइक पर कच्ची शराब का परिवहन करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

काशीपुर। बाइक पर कच्ची शराब का परिवहन करते एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आईटीआई थानांतर्गत ग्राम छोटी बरखेड़ी निवासी गुरदीप सिंह पुत्र प्रीतम सिंह को पुलिस ने बाइक संख्या-यूके-18एच-0997 पर कच्ची शराब ले जाते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गुरदीप के कब्जे से 61पाउच में भरी करीब 30 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। उसके खिलाफ धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement