पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में संलिप्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं धर पकड़ हेतु चला जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कुंडा के नेतृत्व में थाना कुंडा पुलिस द्वारा मुकेश कुमार पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम बाबरखेड़ा थाना कुंडा को एक प्लास्टिक के कट्टे के अंदर 40 पाउच लगभग 13 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज धौनी व कांस्टेबल कुंदन भौर्याल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement