पुलिस ने स्मैक के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

पुलिस ने स्मैक के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

काशीपुर। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस ने मोहल्ला अल्ली खां में दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 8.15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। मंगलवार को एक सूचना के आधार पर कोतवाल अमर चंद्र शर्मा, एसआई मनोज धौनी, अनिल कुमार व जगदीश भट्ट आदि ने मोहल्ला अल्ली खां में दबिश देकर मो. फैजान पुत्र शकील को धर दबोचा। उसके पास से 8.15 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। आरोपी का 8/21 एनडीपीएस एक्ट में चालान किया गया है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement