चोरी की मोटरसाईकिल के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चोरी की मोटरसाईकिल के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर।‌ चोरी की मोटरसाईकिल के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।टांडा उज्जैन बाजार से चोरी हुई मोटरसाईकिल की घटना के खुलासे की घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुये पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर को पुलिस टीम का गठन के आदेश के क्रम में उपनिरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया तथा पतारसी एवं सुरागरसी कर मुखबिर मामूर किये गये। तदुपरांत दौराने चैकिंग दढ़ियाल रोड़ से मुखबिर की सूचना पर तालिम अली रजा पुत्र मौहम्मद रहीस निवासी कुमायॅू कालोनी कचनालगाजी काशीपुर को मय चोरी की मोटर साईकिल के गिरफ्तार किया गया। साथ ही उक्त अभियोग में धारा 411 भादवि की वृद्वि की गयी। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है और अपने नशे की लत को पूरा करने के लिये चोरी करता है। अभियुक्त इससे पूर्व भी थाना हाजा से जेल जा चुका है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोश कुमार सिंह, एसएसआई सतीश कुमार शर्मा,
एसआई मनेाज जोशी चौकी प्रभारी टाण्डा उज्जैन, एसआई कंचन पड़लिया, कांस्टेबल रमेश पाण्डेय, देवानंद व दिनेश त्यागी थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement