फिर हुआ एनकाउंटर -एसएसपी मणिकांत मिश्रा का नशे के सौदागरों के विरुद्ध कड़ा रुख.. नशा तस्कार के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ 

फिर हुआ एनकाउंटर -एसएसपी मणिकांत मिश्रा का नशे के सौदागरों के विरुद्ध कड़ा रुख.. नशा तस्कार के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़

 

*जवाबी कार्यवाही में चली गोली*

 

* मुख्यमंत्री के “नशा मुक्त देवभूमि” के ध्येय को पूर्ण करने के लिए निर्भीक, समर्थ और संकल्पबद्ध है एसएसपी मणिकांत मिश्रा की पुलिस*

 

➡️ *एसएसपी मणिकांत मिश्रा का नशे के सौदागरों के विरुद्ध कड़ा रुख*

 

➡️ *थाना नानकमत्ता क्षेत्र से 140 ग्राम स्मैक के साथ एक शातिर नशा तस्कर पुलिस मुठभेड के पश्चात गिरफ्तार*

 

➡️ *पुलिस मुठभेड में नशा तस्कर कुलविंदर सिंह उर्फ किदूं पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम पसैनी थाना नानकमत्ता के दोनों पैरों में लगी गोली*

 

➡️ *सरकारी अस्पताल जाकर प्रकरण के अन्य पहलुओं से रूबरू हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा*।

 

➡️ *अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत लगभग पांच लाख रुपए है ।*

 

 

➡️ *आदतन नशा तस्कर है अभियुक्त, पूर्व में स्मैक तस्करी में थाना सितारगंज से और वन तस्करी में थाना नानकमत्ता से जा चुका है जेल*

 

➡️ *अभियुक्त के अन्य आपराधिक अन्य इतिहास की जांच की जा रही है*

 

➡️ *अभियुक्त कुलविंदर सिंह उर्फ किंदूं से 140 ग्राम स्मैक सहित तमंचा और कारतूस भी बरामद।*

 

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के क्रम में ऊधम सिंह नगर पुलिस लगातार प्रयासरत है ।

इसी क्रम में नानकमत्ता पुलिस को ग्राम पसैनी से अक्सर नशा बेचने की सूचनायें प्राप्त होती रहती हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गांव पसैनी जाकर गस्त की जा रही थी देर रात्रि समय करीब 12.30 बजे एक मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देखकर जंगल की ओर तेजी से भागा, इस पर पुलिस टीम द्वारा उसका पीछा किया गया तो उसके द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया जवाबी फायर में उसके दोनों पैरों पर गोली लगी है। उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम कुलविंदर सिंह उर्फ किन्दु नि0 पसैनी नानकमत्ता बताया और बताया कि वह ग्राम बिसोटा और आसपास के गांव से ओर बहेड़ी से स्मैक खरीद कर बेचता है। जिसे चेक किया गया तो उसके पास से अवैध तमंचा, 04 कारतूस और 140 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद की गई । बरामद स्मैक की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 05 लाख से अधिक आंकी गई है। कुलविंदर पूर्व में स्मैक तस्करी और वन तस्करी में भी कई बार जेल जा चुका है।

मुठभेड़ के प्रकरण में एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा , सरकारी अस्पताल रुद्रपुर पहुंचे, मामले की अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से भी रूबरू हुए।

अभियुक्त कुलविंदर उर्फ किंदू को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement