शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जसपुर खुर्द निवासी एक युवती ने बीते रोज थाना आईटीआई में तहरीरी सूचना देते हुए मदन गोपाल शर्मा उर्फ अमित शर्मा पुत्र विजयपाल निवासी गुमसानी रोड मुड़िया पिस्तौर थाना बाजपुर पर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये जाने का आरोप लगाया। तहरीरी सूचना पर पुलिस ने धारा 376 आईपीसी बनाम मदन गोपाल शर्मा उपरोक्त पंजीकृत कर अभियोग की विवेचना एसआई सुरभि बौड़ाई के सुपुर्द की। आज एसआई बौड़ाई एवं कांस्टेबल गिरीश विद्यार्थी ने अभियुक्त मदन गोपाल शर्मा उर्फ अमित शर्मा को उसके घर मुड़िया पिस्तौर बाजपुर से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement