न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

काशीपुर। अलग-अलग मुकदमों में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि परिवार न्यायालय से धारा 125 फौजदारी के मुकदमे में वारंटी मौहल्ला महेशपुरा निवासी ऋषिपाल पुत्र सुरेश को बांसफोड़ान पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील सुतैड़ी और कांस्टेबल जगदीश भट्ट ने तथा न्यायालय प्रथम अपर सिविल जज काशीपुर की अदालत से धारा 138 एनआई एक्ट के मुकदमे में वारंटी कचनालगाजी निवासी नरेन्द्र कुमार पुत्र अशोक कुमार यादव को प्रतापपुर पुलिस चौकी इंचार्ज कपिल काम्बोज और कांस्टेबल मनोज कुमार व प्रदीप कुमार ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement