चैन स्केनिंग की घटना का खुलासा करती पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर पॉश कालौनी में हुई चेन स्नेचिंग की घटना का खुलासा कर दिया है। प्रेमरानी भवन गिरीताल निवासी मनीष श्रीवास्तव की मां 18 जून की सुबह पूजा करने जा रही थीं कि एक अज्ञात युवक ने उन्हें जोर से धक्का दिया और गले में पहनी सोने की चेन लूट कर भाग गया। मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। शहर के पॉश इलाके में हुई चेन लूट को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल एवं उसके आसपास के करीब 30 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। आज सुबह पुलिस ने बलदेव सिंह पुत्र हीरा सिंह निवासी वार्ड नंबर 2 दुर्गा कॉलोनी थाना आईटीआई और सुरजीत कुमार मिस्त्री पुत्र अनिल कुमार मिस्त्री निवासी सैनिक कॉलोनी निजड़ा फार्म थाना आईटीआई को वादी मुकदमा की लूटी हुई सोने की चैन के साथ गिरफ्तार किया। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों के कब्जे से एक-एक अदद नाजायज चाकू भी मिले। पूछताछ में अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से स्मैक के नशे की गिरफ्त में है तथा अपने नशे की लत को पूरा करने तथा जेब खर्चे के लिये छिनौती एवम चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इससे पूर्व भी दोनों चोरी में थाना आईटीआई से जेल जा चुके हैं। पुलिस टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी, वरिष्ठ एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एस आई नवीन बुधानी, धीरेंद्र परिहार, कां. प्रेम कनवाल, महेंद्र डंगवाल, गिरीश मठपाल, मुकेश कुमार व सुरेंद्र सिंह शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement