कच्ची शराब के साथ पुलिस ने महिला समेत युवक किया गिरफ्तार

काशीपुर। कच्ची शराब बरामद करती पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत उनका चालान किया है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कटोराताल पुलिस चौकी अंतर्गत मौहल्ला काजीबाग निवासी राधा देवी पत्नी दीपक कुमार को 37 पाउच कच्ची शराब तथा ग्राम राजपुरा, पीरूमदारा रामनगर नैनीताल निवासी सतनाम सिंह पुत्र जागीर सिंह को 72 पाउच कच्ची शराब समेत गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत उनका चालान किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement