खेल मंत्री रेखा आर्या ने दुष्कर्म पीड़िता हॉकी खिलाड़ी से मुलाकात की

खेल मंत्री रेखा आर्या ने दुष्कर्म पीड़िता हॉकी खिलाड़ी से मुलाकात की

IMG-20250103-WA0013

हरिद्वार- रोशनाबाद में नाबालिग हॉकी खिलाड़ी से दुष्कर्म करने के आरोपी कोच की सेवा समाप्त कर दी गई है। इतना ही नहीं उसे जारी सर्टिफिकेट भी निरस्त कराने की अनुशंसा की गयी है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

मीडिया से बात करते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह अक्षम्य घटना है और आरोपी कोच ने अपने पेशे को कलंकित किया है। उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से आरोपी कोच की संविदा नियुक्ति खत्म कर दी गई है।

इसके अलावा विभाग साई को एक पत्र भेजकर आरोपी कोच को विभिन्न संस्था द्वारा जारी किए गए कोचिंग सर्टिफिकेट आदि भी निरस्त करने का अनुरोध करेगा ।

खेल मंत्री ने कहा कि आरोपी के खिलाफ एक सार्वजनिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा जिससे भविष्य में देश में कहीं भी उसे बतौर कोच काम ना मिल सके । खेल मंत्री रेखा आर्या ने मामले की जांच कर रही पुलिस टीम से फॉरेंसिक व अन्य सभी तरह के साक्ष्य एकत्र कर आरोपी के खिलाफ मजबूत केस तैयार करने के निर्देश भी दिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement