संदिग्ध परिस्थितियों में बैठे तीन युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से एक तमंचा-कारतूस व दो चाकू बरामद किए

काशीपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में बैठे तीन युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से एक तमंचा-कारतूस व दो चाकू बरामद किए हैं। टांडा उज्जैन पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें चौकी के समीप बाग में तीन युवकों के संदिग्ध परिस्थितियों में बैठे होने की सूचना मिली। टीम के साथ मौके पर जाकर देखा तो सूचना पुष्ट साबित हुई। टीम ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो इनके कब्जे से एक तमंचा-कारतूस व दो चाकू बरामद होने पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक मझरा निवासी मौ. अमन सैफी पुत्र हाजी अब्दुल रशीद, पंजाबी सराय निवासी मौ. अमन पुत्र सईद अहमद तथा लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी जीशान पुत्र मौ. शाकिर बताए गए हैं, जिनके खिलाफ धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी के साथ कां. जगत सिंह, मनोहर लाल व हरीश चंद्र थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement