पुलिस ने वारंटीओं को पकड़ कर भेजा जेल

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा चलाए जा रहे अभियान आॅपरेशन क्रैकडाउन, एनबीडब्ल्यू व वांछित की गिरफ्तारी के अनुपालन में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर सरजीत कौर पत्नी कुलवंत सिंह निवासी ग्राम जगतपुर ढकिया नंबर एक कुंडेश्वरी तथा आशा देवी पत्नी जोगेंद्र सिंह निवासी ग्राम ब्रह्म नगर कुंडेश्वरीको धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तारी पुलिस टीम में कुण्डेश्वरी चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह व महिला कांस्टेबल रिचा तिवारी थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement