बाबा फुलसंदे वालों का तीन दिवसीय सत्संग आगामी कल मंगलवार, 3 जून से प्रारंभ होगा

बाबा फुलसंदे वालों का तीन दिवसीय सत्संग आगामी कल मंगलवार, 3 जून से प्रारंभ होगा

काशीपुर 2 जून। एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा धर्मार्थ सेवा समिति के तत्वाधान में
एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा मंत्र के ऋषि सत्पुरुष बाबा फुलसंदे वालों का तीन दिवसीय सत्संग आगामी कल मंगलवार, 3 जून से प्रारंभ होगा। समिति के सदस्य विजेंद्र पाल सिंह एडवोकेट ने बताया कि मंगलवार, 3 जून को सत्पुरुष बाबा फुलसंदे वाले प्रातः 10 बजे काशीपुर स्थित रामलीला मैदान पहुंचेंगे। यहां 11 बजे प्रेस वार्ता के बाद दोपहर 1 बजे से भजन वाणी तथा 2 बजे से सत्पुरुष बाबा फुलसंदे वालों के मुखारबिंद से अमृतमयी प्रवचनों की वर्षा होगी। तत्पश्चात नामदान, आरती का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा धर्मार्थ सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा। सत्पुरुष बाबा फुलसंदे वाले कहते हैं कि एक ईश्वर की आराधना करें जिसकी आराधना 33 करोड़ देवी देवता करते हैं, जैसे परमेश्वर सारे जगत को रचता है और कण-कण में व्याप्त है और सब जीवों का उपकार करता रहता है, ऐसे ही हम भी उपकारी बनें जैसे सत्कर्म मनुष्य के दुखों को हरते हैं ऐसे ही हम दूसरों का दुख दूर करें स्वयं तथा दूसरों को प्रकाशमान करें।
इस अवसर पर प्रदीप कुमार मिश्रा, मनोज चौधरी, विजेंद्र पाल सिंह, राजीव राठी, ऋषिपाल सिंह चौधरी, राजेंद्र सिंह व हरीराज शर्मा आदि भी मौजूद रहेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement