अलग जगह गुम हुए दो मोबाइल बरामद कर पुलिस ने उनके मालिकों के सुपुर्द किया

अलग जगह गुम हुए दो मोबाइल बरामद कर पुलिस ने उनके मालिकों के सुपुर्द किया

काशीपुर। अलग-अलग जगह गुम हुए दो मोबाइल बरामद कर पुलिस ने उनके मालिकों के सुपुर्द कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र मे गुम होने वाले मोबाइल फोन को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से बरामद करने सम्बन्धी निर्देश दिये गये थे। उक्त आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन मे सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए साढ़े बारह हजार रुपये कीमत के मोबाइल फोन का डाटा अपलोड कर उक्त पोर्टल पर निगरानी रखते हुए महेन्द्र पुत्र लाला सत्यप्रकाश निवासी टेड़ा रोड रामनगर नैनीताल का मोबाइल फोन जो पूर्व में गुम हो गया था, बरामद कर मोबाईल को उसके मालिक महेन्द्र की पत्नी दानवती के सुपुर्द किया गया। उधर, युगल राज विमल पुत्र चन्द्रहास मुन्ना निवासी मकान नंबर 1680 साकेत नगर मुरादाबाद रोड, काशीपुर का पंद्रह हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन जो पूर्व में गुम हो गया था, बरामद कर उसके सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह, कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, महिला कांस्टेबल ऋचा तिवारी, प्रियंका काम्बोज थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement