अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज

काशीपुर। युवक को टक्कर मारकर घायल करने के आरोपी अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आईटीआई थानांतर्गत ओम विहार कालोनी बहलापुरम निवासी जीवंती देवी पत्नी स्व. किशोर कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन अप्रैल को स्टेशन रोड पर अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके तीस वर्षीय युवा पुत्र रोहित को टक्कर मारकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 338 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement