सात माह का भ्रूण मिलने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज

सात माह का भ्रूण मिलने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया केस दर्ज

काशीपुर। पोस्टमार्टम हाउस के पास नाली में प्लास्टिक की थैली में लिपटा सात माह का भ्रूण मिलने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 315 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। बीते शनिवार को टांडा उज्जैन निवासी महिला के शव के साथ आए लोग पोस्टमार्टम हाउस में खड़े थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि एक कुत्ता पास की नाली
से प्लास्टिक की थैली खींचकर मुंह में दबाकर
भागने लगा। लोगों ने देखा तो थैली में भ्रूण था। वहां पर मौजूद डॉ. अमरजीत साहनी ने भ्रूण का परीक्षण किया तो वह पुरुष का था। सूचना पर पहुंचे एसआई प्रकाश सिंह बोरा ने भ्रूण का पंचनामा भरा। उसे डीएनए जांच व पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए हल्द्वानी भेजा गया। सूचना पर पहुंची सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष हरनीत कौर ने भी इस बारे में जानकारी जुटाई। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 315 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement