ट्रक से महिला को टक्कर मारकर किया घायल पुलिस ने केस दर्ज 

ट्रक से महिला को टक्कर मारकर किया घायल पुलिस ने केस दर्ज

 

काशीपुर। टक्कर मारकर महिला को घायल करने के आरोपी ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मुरादाबाद रोड पर ढेला पुल के समीप रहने वाले अनुमप शर्मा ने पुलिस में तहरीर देकर कहा कि बीती 16 मार्च को मैं, मेरी पत्नी व बच्चे दवाई लेने बाजार आये थे तथा डिजाइन सेंटर रोड से आयुष्मान हाॅस्पिटल जा रहे थे कि रात्रि करीब नौ बजे पीछे से तेज रफ्तार से आते ट्रक संख्या UK-18-CA-3535 के चालक ने मेरी बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में मेरी पत्नी भारती शर्मा को गंभीर चोटें आयीं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement