पुलिस को सफलता, 15 हजार का ईनामी गैंगस्टर केलाखेड़ा से गिरफ्तार

रुद्रपुर। पुलिस ने 15 हजार के ईनामी गैंगस्टर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 15 हजार के ईनामी सुनील सिंह उर्फ गोलू को केलाखेड़ा से गिरफ्तार किया है।
बता दें 28 जनवरी 2022 को केलाखेड़ा थाने में अभियुक्त सुनील सिंह उर्फ गोलू पर गैंगस्टर के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना गदरपुर थानाध्यक्ष राजेश पाण्डेय द्वारा सम्पादित की जा रही थी। गत दिवस थाना गदरपुर व केलाखेड़ा की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियोग में वांछित ईनामी अभियुक्त सुनील सिंह उर्फ गोलू पुत्र गुरनाम सिंह निवासी ग्राम थापक नगला थाना केलाखेड़ा को ग्राम थापकनगला, थाना केलाखेड़ा से समय करीब 08ः30 बजे सायं गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सुनील सिंह उर्फ गोलू उपरोक्त व उसके साथियों के विरुद्ध मोटरसाइकिल चोरी के विभिन्न मामले दर्ज हैं, जिनमें अभियुक्त सुनील सिंह उर्फ गोलू जमानत पर रिहा होकर फरार चल रहा था। अभियुक्त ने पूछताछ में गदरपुर, बाजपुर, केलाखेड़ा व अन्य थानों से विभिन्न मोटरसाइकिल चोरी करना बताया है, जिस संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement