पॉलिटेक्निक के छात्रों को अशोक लीलैंड का शैक्षिक भ्रमण कराया गया

पॉलिटेक्निक के छात्रों को अशोक लीलैंड का शैक्षिक भ्रमण कराया गया

जसपुर। महुआडाबरा के श्री साई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के पॉलिटेक्निक के छात्रों को अशोक लीलैंड, पंतनगर में शैक्षिक भ्रमण कराया गया। कंपनी में छात्रों को हैवी लोड ट्रक, मिडिल लोड ट्रक की असेम्बली के बारे में बताया गया, जैसे हैवी लोड ट्रक की इंजन असेम्बली के बारे में बताया। कॉलेज से छात्रों के साथ गए अध्यापक पंकज कुमार, अमित भारती ने छात्रों को पूरी कंपनी का भ्रमण कराया और कंपनी में ट्रक से संबंधित सभी शोपो की जानकारी से अवगत कराया। इस अवसर पर मेकैनिकल के अंकेश, शिव कुमार, कार्तिके, शिवा त्यागी, संजीव त्यागी, मनजीत, हर्षित,, विशाल, गौरव, नरेन्द्र और इलैक्ट्रिकल के मुकुल, अमित कुमार, विकास,, रितिक, अमन कुमार, सक्षम, विनित कुमार, यश, विशाल, मयंक, नितिन, गौरव कुमार, गगनदीप आदि छात्र उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement