राहुल बनकर फैजान ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को किया ब्लैकमेल, होटल ले जाने का बना रहा था दवाब; अब ऐसे लगा पुलिस के हाथ

वसुन्धरा दीप डेस्क, रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी को ब्लैकमेल करने के मामले में सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फैजान नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जो राहुल नाम बताकर एक किशोरी को ब्लैकमेल कर होटल ले जाने का दवाब बना रहा था।
बता दें दूधिया नगर निवासी वादी द्वारा तहरीर सौंपकर बताया था कि एक युवक उनकी पुत्री को परेशान कर रहा है और धमकी दे रहा है। जिसके चलते उनके परिवार का बाहर निकलना दूभर हो गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा पंजीकृज कर टीम का गठन किया। जिसके बाद पुलिस ने युवक को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया। मामले का खुलासा करते हुए जिले के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि एक युवक द्वारा किशोरी को नाम व धर्म छिपाकर अपने जाल में फसाया व उसको झांसे में लेकर उसके अश्लील फोटो ले लिये। जिसके बाद उक्त युवक किशोरी को ब्लैकमेल करने लगा व होटल में ले जाने का दवाब बनाने लगा। किशोरी से शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम का गठन कर युवक को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया, जो किशोरी से मिलने के लिए ही यहां आया था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान फैजान पुत्र मुरस्लिन निवासी बन्स रेडी थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर के रुप में हुई है।
कार्यवाही करने वाली टीम में कोतवाल विक्रम राठौर, उमेश सिंह रजवार, राखी धौनी, दीप पाटनी, नरेश जोशी आदि शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement