नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रकाश जोशी ने की काशीपुर कांग्रेसियों से वार्ता

खबरे शेयर करे -

नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रकाश जोशी ने की काशीपुर कांग्रेसियों से वार्ता

काशीपुर। नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रकाश जोशी ने कहा कि भाजपा नेताओं ने जिस तरह सांप्रदायिकता और धर्म के नाम पर राजनीति की थी अब उसका असर कम होने लगा है। मौजूदा लोकसभा चुनाव के परिणाम इसका उदाहरण है, कहा कि अब तेजी से हालात बदलेंगे और भाजपा को जल्द जनता पूरी तरह से नकार देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनादेश का सम्मान करती है कोई निराश नहीं है और ज्यादा मेहनत से जनसेवा में जुटेंगे। लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद शुक्रवार को प्रकाश जोशी ने काशीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि हम अपने विजन और मिशन को लेकर चुनाव में जनता के बीच गए। हमने युवाओं के रोजगार, अग्निवीर योजना के नाम पर युवाओं के साथ किए गए खिलवाड़, महंगाई, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, व्यापारियों और आम आदमी सहित
परिजनों से उनकी कुशलक्षेम पूछी।
विभिन्न वगों के हितों की बात जनता के बीच में रखी। कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता ने खूब मेहनत की। परिणाम सकारात्मक नहीं रहे इसके यह अलग बात है बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने हमारे पक्ष में मतदान किया। इसके लिए जनता का आभार। दूसरी बार सांसद चुने गए भाजपा नेता अजय भट्ट को बधाई देते हुए कहा कि उनका पहला कार्यकाल पूरी तरह निराशाजनक रहा। उनके पास रक्षा राज्य मंत्री जैसा महत्वपूर्ण पद था वे यहां रक्षा कॉरिडोर बनवा सकते थे। सैनिक स्कूल भी खुलवा सकते थे, लेकिन उन्होंने निराश किया। वे अपनी सांसद निधि तक खर्च नहीं कर पाए। उन्होंने कहा निकाय चुनाव बिल्कुल सामने है और जिस तरह की परिस्थितियां हैं हमें जीत दर्ज करने के लिए अभी से जुटना होगा। दावा किया कि केंद्र में बनने वाली नई सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं करेगी। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनुपम शर्मा, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, मुक्ता सिंह, अल्का, पाल, इंदु मान, संदीप सहगल मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे -