सामाजिक संस्था क्लीन एंड ग्रीन के राष्ट्रीय संरक्षक सुखदेव सिंह नामधारी का जन्मदिन संस्था के पदाधिकारियों ने बड़ी धूमधाम से मनाया

काशीपुर। सामाजिक संस्था क्लीन एण्ड ग्रीन काशीपुर के राष्ट्रीय संरक्षक सुखदेव सिंह नामधारी का जन्मदिन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ उनके आवास पर केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विक्की कुमार सौदा के नेतृत्व में प्रदेश सचिव मनीष सपरा, जिला संगठन

मंत्री निर्मल ठाकुर, जसपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष फईम सुल्तानी एवं कार्यकारिणी सदस्य सद्दाम ने श्री गुरूनानक देव जी का स्मृति चिन्ह भेंटकर श्री नामधारी को जन्मदिन की बधाई दी। अपने संबोधन में श्री नामधारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए संस्था के द्वारा आगामी सामाजिक कार्यक्रमों के बारे में विचार विमर्श किया और हरसंभव सहयोग प्रदान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी के द्वारा भी संस्था के सामाजिक कार्यों में की जाने वाली अड़चनों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इधर, संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने फोन पर बधाईयां देते हुए उनकी लंबी उम्र व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement