नानकमत्ता से भाजपा प्रत्याशी प्रेमसिंह राणा और सितारगंज से कांग्रेस प्रत्याशी नवतेज पाल ने किया नामांकन

शेर सिंह/संदीप अग्रवाल
सितारगंज। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने कमर कस ली है। जिसको लेकर दावेदारों ने नामांकन करने भी शुरु कर दिये हैं। बताते चलें नानकमत्ता विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी प्रेम सिंह राणा ने नामांकन किया है। साथ ही सितारगंज से कांग्रेस प्रत्याशी नवतेज पाल सिंह ने भी नामांकन भर दिया है। बता दें नवतेज पाल सिंह किसान आंदोलन में काफी सक्रिय रहे हैं, जिसके चलते कांग्रेस ने नवतेज पाल सिंह पर दाव खेला है। हालांकि कांग्रेस से नारायण पाल व फकीर चंद्र समेत अन्य कई लोग भी टिकट मांग रहे थे लेकिन किसान आंदोलन में सक्रिय रहने के चलते आला कमान ने नवतेज पाल सिंह पर भरोसा जताया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement