लाठीचार्ज के विरोध प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

काशीपुर। देहरादून में भर्ती घोटालों की जांच की मांग कर रहे बेरोजगारों पर की गई लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यहां महाराणा प्रताप चौक पर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया। इस बीच वक्ताओं ने कहा कि राज्य में हालात बद से बदतर बने हुए हैं। यूकेपीएससी और यूकेएसएससी परीक्षा आयोग में सुधार की मांग को लेकर देहरादून के गांधी पार्क में बेरोजगार युवा आंदोलन कर रहे थे, कि सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा बेरहमी से लाठीचार्ज किया गया। इस कृत्य की निंदा करते हुए कांग्रेस पार्टी इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच तथा भर्ती घोटालों की निष्पक्ष जांच की मांग करती है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की जांच, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की निगरानी में घोटालों की सीबीआई जांच, नकलचियों के नाम सार्वजनिक करने और नकल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार के इशारे पर पुलिस-प्रशासन ने आंदोलन को कुचलने के लिए लाठीचार्ज किया है। पुतला दहन कार्यक्रम में विमल गुड़िया, अनुपम शर्मा, अरुण चौहान, शफीक अहमद अंसारी, इंदर सिंह एडवोकेट, अब्दुल सलीम एडवोकेट, राजू छीना, मनोज जोशी एडवोकेट, मुशर्रफ हुसैन, हैदर अली, राशिद फारुकी, वसीम अकरम, मंसूर अली मेफेयर आदि तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement