राजस्थान: सरकारी वेबसाइट हैक करने का दावा, 59 हजार ई-मेल अकाउंट बंद

राजस्थान: सरकारी वेबसाइट हैक करने का दावा, 59 हजार ई-मेल अकाउंट बंद

राजस्थान सरकार की वेबसाइट से डेटा चोरी करने के हैकर्स के दावे के बाद साइबर सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, डार्क वेब पर ‘स्कारलेट’ नाम के हैकर्स समूह ने 5,926 मेलबॉक्स, 86.3 लाख ई-मेल, 70,301 पहचान रिकॉर्ड और 59,460 मोबाइल नंबर से जुड़े डेटा में सेंध लगाने का दावा किया है। एहतियातन सरकारी ई-मेल सेवाएं तीन दिनों से बंद हैं और कई विभागों की वेबसाइटों पर भी असर पड़ा है।

राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक देवेश बाड़मेरा के अनुसार, साइबर हमले के संभावित खतरे को देखते हुए सावधानी बरती गई है। उन्होंने दावा किया कि सरकारी डेटा सुरक्षित है और जल्द सेवाएं बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल विभागों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान व्हाट्सऐप और अन्य वैकल्पिक माध्यमों से किया जा रहा है।

मामले में साइबर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और जांच के लिए भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (CERT-In) की टीम जयपुर पहुंची है। जांच पूरी होने तक सरकारी कामकाज केंद्र सरकार के सर्वर पर स्थानांतरित किया गया है। वहीं, साइबर क्राइम के महानिरीक्षक शांतनु कुमार के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में वेबसाइट हैक होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। ऐसे में हैकर्स के दावों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement