केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर महासंपर्क अभियान के तहत शहर के प्रमुख शिक्षक मुकेश अग्रवाल के यहां जनसंपर्क करने पहुंचे पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने शिक्षक मुकेश अग्रवाल एवं उनकी बेटी तनीषा अग्रवाल को पौधा भेंटकर सम्मानित किया।

किच्छा:- केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर महासंपर्क अभियान के तहत शहर के प्रमुख शिक्षक मुकेश अग्रवाल के यहां जनसंपर्क करने पहुंचे पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने शिक्षक मुकेश अग्रवाल एवं उनकी बेटी तनीषा अग्रवाल को पौधा भेंटकर सम्मानित किया।
शुक्ला ने कहा कि शहर के जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश अग्रवाल की बेटी तनीषा ने (547 रैंक) के साथ NEET की परिक्षा पास कर परिवार, समाज एवं किच्छा का मान बढ़ाया है। तनीषा ने 547 रैंक पाकर कुमाऊ टॉप किया है। इस उपलब्धि के लिए तनीषा अग्रवाल उनके पिता मुकेश अग्रवाल एवं समस्त अग्रवाल परिवार को पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बधाई दी।
नगर अध्यक्ष मनमोहन सक्सेना ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने की पर समाज के वरिष्ठजनों से संपर्क कर केंद्र सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों का पत्रक देकर नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमन्त्री बनाने के लिए समर्थन मांगा। इसी क्रम में आज नगर के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के साथ जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकेश अग्रवाल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राहुल गंगवार, प्रगतिशील किसान लक्ष्मण खुगगर, वरिष्ठ अधिवक्ता पीयूष पंत, संजीव खन्ना, कमल खुराना, डा0 राजेंद्र सिंह बठला समेत शहर के प्रमुख लोगों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों का पत्रक सौंपा गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement