स्वच्छ भारत अभियान के तहत सोशल इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट संस्था द्वारा निकाली गई रैली

किच्छा। इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट के तत्वाधान में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर एक रैली शहर में निकाली गई। इस दौरान स्वच्छता अभियान रैली को संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर अमित श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वच्छता अभियान की रैली आदित्य चौक से होती हुई दीनदयाल चौक महाराणा प्रताप चौक रेलवे स्टेशन व तहसील रोड से होती हुई वापसी दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना केंद्र पर जाकर समाप्त हुई।
इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना व कैसे अपने शहर को साफ व स्वच्छ रखें उसको लेकर यह रैली निकाली गई। इस मौके पर बिंदु वासनी श्रीवास्तव, अवनीश श्रीवास्तव, संजीव कुमार, विजय श्रीवास्तव, भोपाल गिरी, रजनीश कौर, रविंद्र वर्मा, दीपक कुमार, उवेश खान, संगीता गुप्ता, स्नेहलता, स्वाति, स्वेता, पुष्पा, रेखा, प्रीति आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement