कुंडेश्वरी रोड स्थित साहनी रिसोर्ट में युवा कांग्रेस द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कुंडेश्वरी रोड स्थित साहनी रिसोर्ट में युवा कांग्रेस द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

 

काशीपुर। होली महापर्व की पूर्व संध्या पर सोमवार सायं कुंडेश्वरी रोड स्थित साहनी रिसॉर्ट में युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता निभाते हुए एक दूसरे को रंग, अबीर, गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, पूर्व विधायक प्रत्याशी एनसी बाबा एवं उनकी पत्नी कामाक्षी सिंह, अनुपम शर्मा, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष, संदीप सहगल एडवोकेट, प्रदेश सचिव अरुण चौहान, पीसीसी सदस्य अलका पाल, प्रदेश सचिव जितेन्द्र सरस्वती, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रभात साहनी, युवा नेता अर्पित मेहरोत्रा आदि ने अपने संबोधन में कहा कि होली रंगों का त्यौहार है। रंग हमें एकसाथ मिलकर रहने का संदेश देते हैं। हमें इस त्यौहार को एकता और सद्भाव के साथ मनाना चाहिए। आज के इस कार्यक्रम का उद्देश्य हर हाल में एकजुटता कायम रखना है। कार्यक्रम में ब्रह्मा पाल, कमल गुजराल, महेन्द्र लोहिया, आशु टंडन, संजय रावल, चेतन अरोरा, मुशर्रफ हुसैन, महेन्द्र बेदी, स्वतंत्र नवीन एडवोकेट, नीरज गुप्ता एडवोकेट, बंटी सक्सेना एडवोकेट, प्रदीप चौहान एडवोकेट, जफर मुन्ना, जफर मलिक, राहुल रमनदीप काम्बोज, सुभाष पाल, हरीश त्रिपाठी, जयसिंह गौतम, शहजाद अंसारी, मंसूर अली मंसूरी, गौरव चौधरी, वसीम अकरम, जतिन नरूला, उमा वात्सल्य, शुभ्रा शर्मा, गीता चौहान, लता शर्मा, जया शर्मा आदि तमाम कांग्रेस जन थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement