छात्रा ने दो युवकों पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सौंपी तहरीर

छात्रा ने दो युवकों पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सौंपी तहरीर

 

 

 

काशीपुर। एक छात्रा ने दो युवकों पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। कुण्डा थानान्तर्गत एक गांव निवासी 12वीं की छात्रा ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि वह उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद की तहसील ठाकुरद्वारा के एक कालेज में जेएनएम कोर्स कर रही है। इस वर्ष उसका लास्ट ईयर है तथा वर्तमान में प्रेक्टिस के लिये काशीपुर के एक निजी अस्पताल में जाती है। बताया कि बीती 29 नवम्बर की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह निजी अस्पताल गयी थी और सायंकाल साढ़े पांच बजे अस्पताल से छुट्टी होने पर रामनगर रोड से बैलजुड़ी को जाने वाली सड़क पर आयी। छात्रा के मुताबिक अंधेरा होने के कारण उसने अपने एक परिचित को बुलाया और उसके साथ बाइक पर बैठकर घर जा रही थी कि करीब साढ़े छह बजे रास्ते में एक अन्य बाइक पर सवार दो लड़कों ने हमें रोक लिया और कहने लगे कि तुम लोग कहां से आ रहे हो। यह बताने पर कि काशीपुर से आ रहे हैं, उक्त दोनों ने छात्रा को जबरन बाइक से उतारकर अपनी बाइक पर बैठाया और कहने लगे कि हम तुझे तेरे घर छोड देंगे और परिचित को डरा धमका कर उसकी बाइक में लाक लगाकर वही पर छोड़ दिया। छात्रा के मुताबिक उक्त दोनों युवक उसे भरतपुर, कुण्डा, हरियावाला होते हुये नहर के रास्ते से जसपुर के रास्ते पर ले गये। उन्होंने सुनसान जगह पर बाइक रोकी और बाइक चला रहा युवक छात्रा को गन्ने के खेत मेें ले गया और दो बार दुष्कर्म किया। उसके बाद वह दोनों छात्रा को जसपुर से आगे सुनसान जगह पर खेतों मे ले गये, यहां उक्त दोनों युवकों ने शराब पी और उक्त युवक ने एक बार फिर दुष्कर्म किया और रात भर छात्रा को वहीं बैठाये रखा। आरोप है कि सुबह होने से पहले एक बार फिर दुष्कर्म किया गया। उसके बाद दोनों उसे काशीपुर में जसपुर बस अड्डे के पास छोडकर चले गये। छोड़तेे वक्त धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मार देंगे। पीड़िता के मुताबिक जसपुर बस अड्डे से वह कुंडा चौराहा पहुंची और अपने उसी परिचित को फोन किया। परिचित मुझे मेरे घर ले गया। घर पहुंचकर आप बीती घर वालों को बतायी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी गुरविंदर और विक्की के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement